चंडीगढ़, 01 अक्तूबर 2025: त्योहारों की धूम में सरकारी कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मोदी सरकार ने कमर कस ली है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। दशहरा-दिवाली जैसे पावन पर्वों से पहले ये फैसला वाकई तोहफे जैसा है।
जानकारी के मुताबिक, जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया DA अब अक्टूबर के वेतन के साथ ही मिल जाएगा। इससे DA की दर मूल वेतन और पेंशन के 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो गई है। सातवें वेतन आयोग के तहत ये बढ़ोतरी सभी केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को मिलेगी। करीब 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को इससे सीधा फायदा होगा।
सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) DA का संशोधन करती है। ये इस साल का दूसरा बदलाव है।
ये भी देखे: पीएम मोदी ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, साहस-संयम का संदेश