किसान नेता जगजीत डलेवाल की हालत नाजुक, पल्स रेट 38 से नीचे गिरी
कहा, केंद्र को किसानों के मसलों को हल करना चाहिए
चंडीगढ, 8 जनवरी : खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरन व्रत आज 43वें दिन भी जारी रहा। गत देर रात जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत काफी बिगड़ गई और उनका ब्लड प्रेशर 77/ 45 हो गया और पल्स रेट 38 से भी नीचे गिर गई। डाक्टरों ने बताया कि जब जगजीत सिंह डल्लेवाल के पैरों को थोड़ा सा ऊपर को उठाते है तो ब्लड प्रेशर कुछ स्थिर हो जाता है, नहीं तो ब्लड प्रेशर और पल्स रेट बहुत कम हो जाती है। गत रात 2. 30 बजे तक डाक्टरों की मेहनत के तहत ब्लड प्रेशर 95/ 70 और थोड़ा स्थिर हो सका। जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत दिन भर नाजुक बनी रही और वह किसी के साथ बात भी नहीं कर सकते थे। किसान नेताओं ने कहा कि भगवान ना करे यदि जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो उस के बाद पैदा होने वाली स्थिति को केंद्र सरकार संभाल नहीं सकेगी। इस लिए केंद्र सरकार को समय सिर किसानों के मसलों को गंभीरता के साथ हल करना चाहिए।
प्रशासन ने बनवाया है आरजी अस्पताल
इस मौके अधिकारियों ने बताया कि उन की टीम 24 घंटे ढाबी गुज्जरां में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की मैडीकल टीमें धरने वाली जगह पर 24 घंटे ड्यूटी पर हैं और दो एडवांसड लाईफ स्पोर्ट (एएलएस) एंबुलैंसें 24 घंटे 7 दिन (हर समय पर) भी मौजूद हैं। इसके अलावा धरने के नजदीक ही सभी एमरजैंसी दवाईयां और उपकरणों के साथ लैस एक आरजी अस्पताल भी स्थापित किया गया है, जहां कि माहिर डाक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात की गई है।
किसान नेता जगजीत डलेवाल की हालत नाजुक, पल्स रेट 38 से नीचे गिरी
कहा, केंद्र को किसानों के मसलों को हल करना चाहिए
70