अमृतसर के जंडियाला गुरु में रंगदारी के लिए फायरिंग, लेडीज सैलून पर हमला

by Manu
अमृतसर फायरिंग

अमृतसर, 10 जनवरी 2026: अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु क्षेत्र में रंगदारी की मांग के बाद फायरिंग का एक मामला सामने आया है। गोशाला रोड पर स्थित कशिश लेडीज सैलून को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इस हमले में पार्लर संचालिका कशिश के पैर में गोली लगी है।

घायल महिला के पति कुलदीप ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे और उनकी पत्नी लगातार धमकी भरी कॉल्स से परेशान थे। कॉल करने वाले खुद को अपराधी बताते हुए लाखों रुपये की मांग कर रहे थे और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। कुलदीप के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और पार्लर के शटर की ओर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं. एक गोली उनकी पत्नी कशिश के पैर में लगी।

बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए। कशिश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी देखे: अमृतसर के गांव बलकलां में फायरिंग, 22 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

You may also like