वैशाली में कुत्ते के भौंकने पर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 5 नामजद, गांव में तनाव

by Manu
गोपालगंज हत्या केस

वैशाली, 02 अक्तूबर 2025: बिहार के वैशाली जिले के जुड़ावनपुर बरारी गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय जय मंगल राय को पीट-पीटकर मार डाला गया है। घटना इतनी दर्दनाक है कि पूरा गांव शोक में डूब गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात जय मंगल राय के घर के बंधे पालतू कुत्ते के भौंकने पर कुछ लोगों को चिढ़ गई। बात बढ़ी तो श्लोक राय, बेनी राय, विश्वनाथ राय, गंगा राय और भगवान राय ने लाठी-डंडों से जय मंगल पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें फौरन राघोपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे सुनील कुमार राय ने थाने में तहरीर देकर पांचों आरोपियों के नाम बताए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

ये भी देखे: वैशाली में पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई घायल, आरोपी बोला– पुलिस आई तो गला रेत दूंगा

You may also like