राज कुंद्रा के कार्यालय व आवास पर ईडी ने की छापामारी
नई दिल्ली, 29 नवंबर : फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमेन राज कुंद्रा की परेशानियां फिर से बढऩे लगी हैं। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोर्नोग्राफी रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है। ईडी ने इस मामले में कुंद्रा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर तलाशी ली और विभिन्न दस्तावेज़ व डिजिटल सामग्री जब्त की। ईडी ने इस छापेमारी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत किया है, जो कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी द्वारा चलाए गए अवैध पोर्नोग्राफी नेटवर्क से जुड़े हैं। इस मामले में पहले मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी और अब ईडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस पूरे पोर्न रैकेट का पर्दाफाश 2021 में एक लडक़ी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद हुआ था। उस लडक़ी ने मुंबई के मालवाणी पुलिस थाने में यह शिकायत की थी कि कुछ लोग उसे और अन्य लड़कियों को फिल्मों और ओटीटी प्लेटफार्मों में काम दिलाने के नाम पर अश्लील फिल्में शूट करने के लिए मजबूर कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने एक छापेमारी की, जिसमें मलाड वेस्ट इलाके में एक बंगले पर पोर्न फिल्म की शूटिंग हो रही थी। इस छापेमारी के दौरान एक बॉलीवुड अभिनेत्री समेत 11 लोग गिरफ्तार किए गए थे। अब इस मामले को लेकर ईडी द्वारा फिर से छापामारी की गई है।
राज कुंद्रा के कार्यालय व आवास पर ईडी ने की छापामारी
61
previous post