चंडीगढ़, 18 सितंबर 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कुलदीप राय शर्मा समेत तीन लोगों को सहकारी बैंक के कथित ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह केंद्र शासित प्रदेश में ED द्वारा धन शोधन निवारण कानून (PMLA) के तहत की गई पहली गिरफ्तारियां हैं।
57 वर्षीय शर्मा अंडमान निकोबार राज्य सहकारी बैंक (ANSCB) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके साथ गिरफ्तार होने वालों में बैंक के प्रबंध निदेशक के. मुरुगन और ऋण अधिकारी के. कलैवानन शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता की एक विशेष PMLA अदालत ने शर्मा और कलैवानन को 8 दिनों की ED हिरासत में भेज दिया है, जबकि मुरुगन को भी उचित हिरासत सौंपी गई है।
यह मामला ANSCB में हुई कथित 500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी से जुड़ा है। ये अंडमान पुलिस की क्राइम एंड इकोनॉमिक ऑफेंस सेल की FIR पर आधारित है।
ये भी देखे: सौरभ भारद्वाज के घर ED की छापेमारी, अस्पताल निर्माण घोटाले में 13 ठिकानों पर कार्रवाई