तिब्बत में भूचाल : अब तक गई 125 की जान
बुरी तरह हुई तहस नहस, 180 के करीब घायल
नई दिल्ली, 8 जनवरी : तिब्बत में गत दिवस आए भयानक भूचाल के कारण अब तक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस भूचाल के कारण जहां बुरी तरह तहस-नहस हुआ, वहीं अब तक मरने वालों की गिनती 125 के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा 180 अन्य घायल हो गए हैं। पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये। क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, मंगलवार सुबह 9 बजकर पांच मिनट (चीन के समयानुसार) पर भूकंप आया। भूकंप का केंद्र डिंगरी काउंटी के त्सोगो कस्बे में दस किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। चीन की एक एजेंसी की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चलाने के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए। घटनास्थल पर 1500 से अधिक अग्निशमन और बचावकर्मियों को भेजा गया है।
उत्तर भारत के कई इलाके भी हुए प्रभावित
इन भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में भी महसूस किए गए, जिससे बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाके प्रभावित हुए। इससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं भारत में अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। शुरुआती भूकंप के बाद दो झटके आए । सुबह 7:02 बजे (आईएसटी) 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र अक्षांश 28.60 डिग्री उत्तर और देशांतर 87.68 डिग्री पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था और दूसरा 4.9 तीव्रता का भूकंप सुबह 7:07 बजे (करळ) आया, जिसका केंद्र अक्षांश 28.68 डिग्री उत्तर और देशांतर 87.54 डिग्री पूर्व में 30 किलोमीटर की गहराई पर था। लेकिन लोगों के लिए बचाव टीमों द्वारा बचाव कार्य जारी हैं।
63