Drink five bottles : दोस्तों के साथ शर्त लगा पी पांच बोतल शराब, मौत

by TheUnmuteHindi
bottel

बेंगलुरु, 1 मई 2025 : Drink five bottles : दोस्तों के साथ शराब पीने की लगाई शर्त एक युवक को उस समय भारी पड़ गई, जब उसने लगातार पांच बोतल शराब five bottel whisky की नीट ही पी ली, जिस कारण उसकी मौत death हो गई। जानकारी के अनुसार कर्नाटक में एक 21 वर्षीय युवक की मौत dead हो गई है, क्योंकि उसने अपने दोस्तों के साथ 10,000 रुपये की शर्त लगाकर शराब की पांच बोतलें पी लीं।

कार्तिक kartik ने अपने दोस्तों वेंकट रेड्डी, सुब्रमणि और तीन अन्य लोगों से कहा था कि वह शराब whisky में पानी मिलाए बिना पांच बोतल five bottel शराब पी सकता है। वेंकट रेड्डी ने कार्तिक से कहा था कि अगर वह ऐसा कर सके तो वह उसे 10,000 रुपए देंगे। कार्तिक ने पांच बोतलें पी लीं लेकिन इसके तुरंत बाद वह गंभीर रूप से बीमार हो गया। उन्हें कोलार जिले के मुलबागल स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एक साल पहले हुई थी शादी

बता दें कि कार्तिक की शादी को एक साल हो गया था और उसकी पत्नी ने आठ दिन पहले ही बच्चे kid को जन्म दिया था। वेंकट रेड्डी और सुब्रमणि सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ नांगली पुलिस स्टेशन police station में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी देखें : कोयंबटूर में जलाशय दुर्घटना: फिजियोथेरेपी छात्रों की दर्दनाक मौत

You may also like