Disadvantages of Drinking Cold Water while Eating: गर्मियों में ठंडा पानी पीना ताजगी देता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, खासकर अगर इसे बिना सावधानी के पिया जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंडा पानी पीने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े।
पाचन तंत्र पर होता है असर
ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। भोजन को पचाने के लिए पाचन तंत्र में एंजाइम और गैस्ट्रिक जूस सक्रिय होते हैं, लेकिन बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक कम हो जाता है। इससे पाचन धीमा हो सकता है और भोजन को पचने में ज्यादा समय लग सकता है। आयुर्वेद में भी माना जाता है कि पानी “जठराग्नि” (पाचन की आग) को कमजोर करता है, जिससे अपच की समस्या हो सकती है।
गले की समस्याएं
शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। गर्म खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से तापमान में अचानक बदलाव होता है, जिससे गले में खराश या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। खासकर गर्मियों में लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं।
इम्यून सिस्टम पर पड़ता है असर
अत्यधिक ठंडा पानी पीने से शरीर का प्राकृतिक तापमान प्रभावित होता है। यह रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ सकता है, जिससे रक्त प्रवाह धीमा हो सकता है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होने का खतरा बढ़ता है, जिससे बीमार पड़ने की आशंका रहती है।
वजन बढ़ने का डर रहता है
ठंडा पानी पाचन एंजाइमों की गतिविधि को धीमा कर सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। धीमे मेटाबॉलिज्म के कारण वजन बढ़ने की संभावना रहती है, खासकर अगर पाचन संबंधी समस्याएं बार-बार हों।
वर्कआउट के तुरंत बाद ना पिए पानी
वर्कआउट के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीना खतरनाक हो सकता है। व्यायाम के बाद शरीर गर्म होता है, और अचानक पानी पीने से तापमान में तेज बदलाव होता है। इससे मांसपेशियों में अकड़न, थकान या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इस लिए वर्कआउट के बाद कुछ देर आराम करे, शरीर के तापमान को कम होने दे फिर उसके बाद ही पानी पिए।
ये भी देखे: Chicken Vs Fish: गर्मियों के मौसम में मछली या चिकन में क्या खाना सही? किसमे होता है ज्यादा प्रोटीन और कैलोरी
Disclaimer: इन सुझावों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें, क्योंकि हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग हो सकती है।