प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिलजीत दोसांझ ने की मुलाकात
मुलाकात को प्रधानमंत्री मोदी ने करार दिया यादगार
नई दिल्ली, 2 जनवरी : पंजाब के प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुलाकात को यादगार करार दिया है। इस मुलाकात के दौरान मोदी ने प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार से उनके नाम (दिलजीत) के परिप्रेक्ष्य में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह लोगों का ‘दिल भी ‘जीत रहे हैं। दोसांझ ने प्रधानमंत्री की मां और गंगा नदी के प्रति उनकी भावनाओं की प्रशंसा की। हाल ही में कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने कई मुद्दों को लेकर दोसांझ की आलोचना की थी। मोदी से मुलाकात के बाद दोसांझ ने ‘एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘साल 2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत समेत कई चीजों पर बात की।बता दें कि टैलेंटेड सिंगर दिलजीत दोसांझ ने साल 2024 में दिल लुमिनाटी टूर किया और देशभर में उन्होंने इस टूर के जरिए फैंस का दिल जीता। लेकिन साल 2025 की शुरुआत में ही दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर झलकियां की सांझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की। इस विशेष मुलाकात को प्रधानमंत्री ने यादगार बातचीत करार दिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की झलकियां सांझा कीं, जिसमें दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत होती नजर आई। उन्होंने लिखा, दिलजीत दोसांझ के साथ एक बहुत ही यादगार बातचीत हुई। उनके साथ चर्चा करना आनंददायक रहा। यह मुलाकात दोनों की कला और संस्कृति के प्रति साझा रुचि को दर्शाती है।
सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने के प्रयासों को उजागर करती है मुलाकात
दिलजीत दोसांझ, जो अपने संगीत और अभिनय के जरिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं, ने भी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को एक अनूठा अनुभव बताया।इस मुलाकात को कला और मनोरंजन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। यह कदम सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने और कला के माध्यम से एकता का संदेश देने के प्रधानमंत्री के प्रयासों को उजागर करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिलजीत दोसांझ ने की मुलाकात
मुलाकात को प्रधानमंत्री मोदी ने करार दिया यादगार
73
previous post