चंडीगढ़, 11 अक्टूबर 2026: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हिरासत में लिए जाने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि मुझे किडनैप किया गया था। इस दौरान उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने अपना पासपोर्ट दिखाया। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो भारतीय हैं या जर्मन नागरिक।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया था। करीब 20 घंटे बाद उन्हें रविवार को रिहा किया गया। रिहा होने के बाद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उसने कहा कि जिन लोगों को लग रहा है कि वे विदेशी पासपोर्ट होल्डर हैं इसलिए उनपर यह कार्रवाई हुई तो ऐसा नहीं है।
राठी ने अपना पासपोर्ट दिखाया। कहा वो भारतीय नागरिक हैं थे और रहेंगे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में नहीं लिया था। उन्हें उनके घर से किडनैप किया गया था।
राठी ने दावा किया कि उन्हें न तो उनके वकील से संपर्क करने दिया। न उनका मोबाइल उन्हें दिया गया था। वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा कि मैं सो रहा था। इसी दौरान सादे कपड़े में कुछ लोगों ने घर का गेट खुलवाया। उनकी मां को धक्का देते हुए उनके बेड रूम में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने मेरा फोन छीन लिया। मुझे घसीटकर ले गए।
ये भी देखे: विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा, बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा