रामगढ़ के धर्मेंद्र तंवर बने पंचकूला गुर्जर भवन समिति के उप प्रधान

by Manu
धर्मेंद्र तंवर

पंचकूला, 11 नवंबर 2025: भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर रामगढ़ के रहने वाले हैं। उन्हें सामाजिक कामों में भी सक्रियता मिली। पंचकूला गुर्जर भवन समिति ने उन्हें उप प्रधान चुना है।

धर्मेंद्र के समर्थक खुश हैं और समाज के लोग उनकी मेहनत का फल मान रहे है। सबने उन्हें बधाई दी। समिति ने अपनी टीम सर्वसम्मति से बनाई। ओम प्रकाश गुर्जर देवीलाल नगर कालका को चेयरमैन बनाया गया है। वही शिव कुमार गुर्जर पंचकूला को प्रधान चुना गया है।

धर्मेंद्र तंवर रामगढ़ को उप प्रधान का पद मिला। पूर्व चेयरमैन शैलेष खटाना रिठौज को एग्जीक्यूटिव सदस्य बनाया गया है। टीटू प्रधान मोहम्मदपुर को भी एग्जीक्यूटिव सदस्य का पद दिया गया है।

ये भी देखे: 25 नवंबर को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भी करेंगे उद्घाटन

You may also like