रायबरेली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार, गांधी परिवार को बताया ‘राजा’

by Manu
ब्रजेश पाठक

रायबरेली, 09 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी पार्टी कार्यालय अटल भवन में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की।

मीडिया से बातचीत में पाठक ने प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाना हमारी प्राथमिकता है। कोई भी घुसपैठिया मतदाता सूची में नहीं रहेगा। यह बयान हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घुसपैठियों पर सख्ती वाले बयान के बाद आया है।

यह बैठक आगामी पंचायत चुनावों और 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। पाठक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फार्म जमा करने की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को और सशक्त बनाना जरूरी है ताकि चुनावों में कोई चूक न हो।

प्रियंका गांधी के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए पाठक ने कहा कि गांधी परिवार आज भी खुद को सत्ता का हकदार मानता है। वे राजा की तरह व्यवहार करते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश के बंटवारे की जिम्मेदारी नेहरू-गांधी परिवार पर है। अब जनता ने इस परिवार को पूरी तरह नकार दिया है। पाठक का यह बयान रायबरेली जैसे गांधी परिवार के गढ़ में राजनीतिक तापमान बढ़ा रहा है।

ये भी देखे: यूपी में लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सात चिकित्सकों को बर्खास्त करने के दिए निर्देश

You may also like