Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू से दो और मौतें, अब तक कुल चार लोगों की जानें गईं

by Manu
डेंगू

दिल्ली, 24 दिसंबर 2025: राजधानी दिल्ली में डेंगू से मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (एमसीडी) ने डेंगू से दो और मौतों की पुष्टि की है। इस तरह 2025 में अब तक डेंगू से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक कुल 1469 डेंगू के मामले सामने आए हैं। यह संख्या 2024 में दर्ज 6391, 2023 में 9266, 2022 में 4469 और 2021 में 9613 मामलों के मुकाबले काफी कम है।

अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश मौतें उन मरीजों की हुई हैं, जिनकी स्थिति पहले से ही गंभीर थी। पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 में डेंगू से 11, 2023 में 19, 2022 में 9 और 2021 में 23 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह मामलों में कमी के बावजूद जानलेवा असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

एमसीडी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 20 दिसंबर तक 1305 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले सेंट्रल जोन (163) में सामने आए हैं।

ये भी देखे: पटना में डेंगू का कहर, 24 घंटे में 10 नए मामले, हॉटस्पॉट इलाकों में बढ़ी चिंता

You may also like