दिल्ली विधान सभा चुनाव : मुख्य चुनाव आयोग ने की तारीखों की घोषणा
पांच फरवरी को होगा मतदान तथा 8 को होगी गिनती
नई दिल्ली, 8 जनवरी : दिल्ली विधान सभा चुनावों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज एक कार्यक्रम के दौरान तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार यहां की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती आठ फरवरी को की जाएगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक की जाएगी। उम्मीदवार 20 जनवरी तक नामांकन वापिस ले सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘यह एक चरण का चुनाव है, हमने जानबूझकर बुधवार को वोटिंग रखी है ताकि अधिक लोग मतदान करने के लिए बाहर आएं। जैसा कि हमने महाराष्ट्र में किया।
जेपी नड्डा ने घोषणा का किया स्वागत
वहीं दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान होने के साथ ही अलग-अलग पार्टी के नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि दिल्ली वाले ऐसी सरकार चुने, जो जीवन स्तर में सुधार लाने, भ्रष्टाचार से लडऩे, प्रदूषण कम करने और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करे।
दिल्ली विधान सभा चुनाव : मुख्य चुनाव आयोग ने की तारीखों की घोषणा
पांच फरवरी को होगा मतदान तथा 8 को होगी गिनती
122
previous post