नई दिल्ली, 21 मई 2025: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सीरियल किलर डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आपको जानकार हैरानी होगी ये किलर टैक्सी चालकों की हत्या कर उन्हें मगरमच्छों को खिला देता था। उसे ‘डॉक्टर डेथ’ कहा जाता है।
सीरियल किलर डॉक्टर डेथ: 50 से अधिक टैक्सी ड्राइवरों की हत्या
इस आरोपी सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा पर हत्या के अलावा किडनी रैकेट चलाने का भी आरोप है। देवेंद्र शर्मा पर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 50 से अधिक टैक्सी ड्राइवरों की हत्या करने और 1994 से 2004 के बीच अवैध रूप से 125 से अधिक किडनी प्रत्यारोपण करने का आरोप है।
67 साल का देवेन्द्र शर्मा अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती सहित 27 मामले दर्ज हैं और उसे दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में सात अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
पैरोल के बाद हो गया था फरार
2004 में अपराध सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया। वह 2023 में पैरोल मिलने के बाद तिहाड़ जेल से फरार हो गया था और पुलिस तब से उसकी जांच कर रही थी। अपराध शाखा अलीगढ़, आगरा, प्रयागराज, जयपुर और दिल्ली में उसके ठिकानों और नेटवर्क पर नजर रख रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेंद्र शर्मा राजस्थान के दौसा स्थित एक आश्रम में पुजारी के रूप में छिपा हुआ है।
ये भी देखे: राजस्थान क्राइम: महिला को 17 साल के लड़के से बलात्कार मामले में 20 साल की सजा