दिल्ली BJP ने सुमन टिंकू को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, जाने क्या है वजह

by Manu
दिल्ली BJP सुमन टिंकू

नई दिल्ली, 09 जून 2025: दिल्ली बीजेपी ने पार्षद सुमन टिंकू राजौरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दिल्ली बीजेपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर सुमन की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है।

पत्र के अनुसार, रोहिणी जोन में दिल्ली नगर निगम के मतदान में सुमन ने पार्टी लाइन के खिलाफ वोट दिया। सभी पार्षदों से बातचीत और जांच के बाद यह साफ हुआ कि सुमन ने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना की और उन्होंने खुद भी इस बात को स्वीकार किया। इसे पार्टी अनुशासन का उल्लंघन माना गया।

इसके चलते, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश और पार्टी संविधान के तहत सुमन टिंकू राजौरा की सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

ये भी देखे: Delhi MCD Elections 2025: भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के नए मेयर

You may also like