दिल्ली, 29 जुलाई 2026: लोकसभा में आज पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर लगातार दूसरे दिन चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस बिल पर विचार और इसे पारित कराने का प्रस्ताव रखेंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोपहर करीब 12:30 बजे इस बिल पर अपनी बात रख सकते हैं।
सदन में आज वोटिंग भी हो सकती है। वोटिंग के बाद सरकार इस बिल को राज्यसभा में पेश करेगी। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 लोकसभा में पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने संबंधी संशोधन बिल सदन में लाएंगे।
विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े दस्तावेज भी आज लोकसभा में पेश किए जाएंगे। बता दें कि मंगलवार को इस पेपर लीक बिल पर लोकसभा में दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक पूरे 9 घंटे चर्चा हुई थी। यह बिल 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव रखता है।
ये भी देखे: संसद में हंगामा, पेपर लीक विधेयक पर आज दोपहर होगी चर्चा