साइप्रस ने दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, तुर्की को कड़ा संदेश

by Manu
साइप्रस मोदी सम्मान

Cyprus Highest Honor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उन्हें यह सम्मान भारत-साइप्रस के बीच रिश्तों को मजबूत करने और वैश्विक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए दिया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों, उनके सामर्थ्य और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का सम्मान है। मैं इसे भारत और साइप्रस की दोस्ती, हमारे साझा मूल्यों और शांति, सुरक्षा व समृद्धि के लिए हमारी प्रतिबद्धता को समर्पित करता हूं।” उन्होंने इसे एक जिम्मेदारी बताते हुए भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर न केवल अपने विकास को गति देंगे, बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी योगदान देंगे।

पीएम मोदी साइप्रस की राजधानी निकोसिया में राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत के साथ पहुंचे। यह उनकी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा है, जो पिछले 20 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिससे द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी देखे: 3 देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, G7 समिट में भाग लेंगे पीएम; पहली बार जाएंगे क्रोएशिया

You may also like