हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से कीरतपुर साहिब के स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण शुरू

by TheUnmuteHindi
हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से कीरतपुर साहिब के स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण शुरू

हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से कीरतपुर साहिब के स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण शुरू
चंडीगढ़, 26 सितंबर: कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छठे गुरू साहिब के चरण स्पर्श प्राप्त कीरतपुर साहिब की स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कीरतपुर साहिब नवीनीकरण का काम शुरू करवा दिया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि 1.67 करोड़ की लागत से कीरतपुर साहिब स्वास्थ्य केंद्र में ए.सी.ब्लॉक, ए.सी वैक्सीनेशन कमरा ,ट्रेनिंग हाल में जनरेटर सैट, नई सीवर लाइन एवं सामान्य मुरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कीरतपुर साहिब एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित है और कीरतपुर साहिब में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसके आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत पुरानी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को काम करने मंथ दिक्कत आ रही थी, जिसे दूर करते हुए मुरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

You may also like