वाराणसी में सीएम योगी बोले- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए हवेलियां बनेंगी

by Manu
cm yogi

वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026: वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में आयोजित समारोह में सफाईकर्मियों का सम्मान किया।

सीएम योगी ने सफाईकर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपए मानदेय देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनका पैसा काटेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सफाईकर्मियों को PF, सुरक्षा बीमा और इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी सफाईकर्मी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने सफाईकर्मियों के काम की सराहना करते हुए कहा कि वे लोगों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए मेहनत करते हैं। उनके सम्मान और सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है।

सीएम योगी ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि अब माफिया नहीं, उनकी जगह मिट्टी में है। माफिया से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें बनाई जाएंगी।

सीएम ने कहा कि सफाईकर्मियों को अस्पताल और इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि वे अपने इलाज और दवा का खर्च उठा सकें। सफाईकर्मी सुबह लोगों के उठने से पहले ही शहर को साफ करने में जुट जाते हैं। उनके परिश्रम से लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलता है।

ये भी देखे: वाराणसी में सीएम योगी देंगे शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा

You may also like