नेपाल में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए सीएम योगी ने तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

by Manu
सीएम योगी

लखनऊ, 27 अगस्त 2026: नेपाल के रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों महाराजगंज और कुशीनगर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल में भीषण बाढ़ से हुए नुकसान को बेहद चिंताजनक बताते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज और कुशीनगर के स्थानीय प्रशासन को सभी ज़रूरी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

नेपाल में बाढ़ के कारण महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक और नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए, मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को कड़ी सतर्कता बरतने और नदियों के जलस्तर पर बारीकी से नज़र रखने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि नेपाल में बाढ़ से हुआ नुकसान बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना भी की।

ये भी देखे: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ से हाहाकार, 165 मौतें, 1000 से ज्यादा लोग लापता

You may also like