सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले- सिर्फ सरकार के काम के भरोसे न बैठें

by Manu
लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर

लखनऊ, 31 अगस्त 2026: 2027 के यूपी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जेन जी, जेन अल्फा और राम मंदिर के मुद्दे पर जनता के बीच भ्रम फैला रहा है। लेकिन आप लोग चुप हैं। जो सो रहे हैं, वे जाग जाएं। सिर्फ सरकार के काम के भरोसे निश्चिंत होकर न बैठें।

उन्होंने वीर सावरकर की उस बात का उदाहरण दिया, जिसमें उन्होंने कहा था- ‘हम दुर्जनों की उदंडता से उतने चिंतित नहीं हैं, जितनी सज्जनों की अति-सज्जनता से परेशान हैं…’

मुख्यमंत्री ने ये बातें सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की बैठक में कही। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद थे।

मुख्यमंत्रीयोगी ने अपने भाषण में ‘जेन जी’ और ‘जेन अल्फा’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा- ‘विपक्ष दावा करता है कि मौजूदा सरकार ने बच्चों के भविष्य या पढ़ाई के लिए कुछ नहीं किया। जबकि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं थी।’

ये भी देखें: गोरखपुर में सीएम योगी ने युवाओं से कहा- नौकरी नहीं, इनोवेटर और एंटरप्रेन्योर बनें

You may also like