नई दिल्ली, 27 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की आंतरिक कलह से प्रदेश का बच्चा-बच्चा वाकिफ है। हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए मोदी ने कहा कि यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि राज्य में पहली बार हुआ है कि सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा और युवाओं को ‘बिना पर्ची और खर्ची’ के रोजगार मिला। वह ‘नमो एप’ के माध्यम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा में पिछले 10 साल में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल रही है और अब जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, बड़े-बड़े दावे करने वाले उसके ‘लाउडस्पीकर्स’ का करंट भी कमजोर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का पूरा आधार ही ‘झूठ’ पर टिका है और उसके नेता ‘बिना सिर पैर की बातें’ कर भाजपा की हवा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लोग वाकिफ हैं।
कांग्रेस के आंतरिक क लह से बच्चा बच्चा वाकिफ : मोदी
76
previous post