चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: सीईसी-सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पर्सनल मैनेजमेंट (पंजाब स्टूडेंट चैप्टर) के सहयोग से एचआर कॉन्क्लेव 2के26 का आयोजन किया। इसका थीम ‘ह्यूमैनाइजिंग एआई: लीडिंग ए मल्टी – जेनरेशनल वर्कफोर्स इन द डिजिटल एरा था।’ यह दो दिवसीय अकादमिक और इंडस्ट्री इंगेजमेंट इवेंट एचआर प्रैक्टिसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मैनेजिंग मल्टी – जेनरेशनल वर्कफोर्स पर केंद्रित था।
पहले दिन में इंटर-कॉलेज क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीजीसी के कोंस्टीटूएंट कॉलेजेस जैसे सीईसी, सीबीएसए, सीओई और सीसीटी की 25 टीमों ने भाग लिया। कई राउंड के माध्यम से स्टूडेंट्स को बिज़नेस अवेयरनेस, एचआर कॉन्सेप्ट्स एनालिटिकल स्किल्स पर परखने के बाद विनर्स के नाम घोषित किये गए, पहला पुरस्कार: सीबीएसए की टीम सिनर्जी (खुशी और कुश) ने जीता, दूसरा पुरस्कार: सीईसी की टीम टैलेंट विज़ार्ड्स (ज्योति और खुशी) ने प्राप्त किया, तीसरा पुरस्कार: सीईसी की टीम डेस्क बड़ीज़ (अदिति पांडेय और आकृति) ने जीता। सभी विनर्स को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट्स और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कॉन्क्लेव के दूसरे दिन में प्रोग्राम की थीम – ह्यूमैनाइजिंग एआई: लीडिंग ए मल्टी – जेनरेशनल वर्कफोर्स इन द डिजिटल एरा’ पर एक इंसाइटफुल्ल पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। जिसके पहले कीनोट स्पीकर्स थे, श्री अरविंद कुमार, फाउंडर एवं सीईओ, इंटरलिट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मिस शिखा गुप्ता, हेड ऑफ़ लर्निंग एंड डेवलपमेंट, ग्राज़िटि इंटरैक्टिव। इस चर्चा में इस बात को हाईलाइट किया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिक्रूटमेंट, परफॉरमेंस मैनेजमेंट, ट्रेनिंग और डिसिशन मेकिंग को कैसे बदल रहा है और नया रूप दे रहा है, लेकिन इसके साथ ही यह भी बताया गया कि क्रिएटिविटी, अडाप्टेबिलिटी और एथिकल जजमेंट जैसी ह्यूमन स्किल्स का महत्व अभी भी बना हुआ है। स्टूडेंट्स ने मल्टी जेनेरशनल वर्कफोर्स को मैनेज करना और एआई के जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं, ताकि इसे सीखने और सहयोग के उपकरण के रूप में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सके।
इस प्रतिष्ठित पैनल में श्री अभिषेक गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर, डिजिटल कंसल्टिंग, एलटीआई माइंडट्री, श्री विकास पुरी, एचआर कोच और सर्टिफ़ाइड ट्रांसफ़ॉर्मेशनल कोच, मिस अमन घुमन, सीएचआरओ, डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस ग्लोबल लॉ ऑफिसेस प्राइवेट लिमिटेड, शामिल हुए ।
डॉ. सुखप्रीत कौर, डायरेक्टर- प्रिंसिपल, सीईसी – सीजीसी लांडरां ने कहा, “एचआर कॉन्क्लेव 2के26 हमारे अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच के गैप को मिटाकर नया रास्ता बनाने के संकल्प को दर्शाता है। एआई और वर्कफोर्स परिवर्तन पर विचारशील लीडर्स के साथ संवाद करके हम अपने स्टूडेंट्स को ऐसे भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जहाँ टेक्नोलॉजी और ह्यूमन वैल्यूज़ साथ साथ मौजूद होंगे।”
कॉन्क्लेव को एनआईपीएम के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से और भी समृद्ध बनाया गया, जिनमें, श्री एस. पी. बंसल, रीजनल वाईस प्रेजिडेंट, नार्थ एनआईपीएम, श्री अजय बक्षी, चेयरमैन, नार्थ पंजाब चैप्टर, श्री रविंदर चड्ढा, तत्कालीन पोस्ट चेयरपर्सन , मिस पूजा नायर, नेशनल कौंसिल मेंबर, मिस रेनू आर. पी. सिंह, पोस्ट चेयरपर्सन, शामिल थे।
एचआर कॉन्क्लेव 2के26 ने अकादमिक ज्ञान को रियल वर्ल्ड की समझ के साथ सफलतापूर्वक जोड़ा, जिससे सीजीसी के छात्रों को एचआर प्रैक्टिस में एआई,इंडस्ट्री की एक्सपेक्टेशन और करियर रेडीनेस के बारे में गहन समझ प्राप्त हुई। यह कार्यक्रम सीजीसी लांडरां के इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग पर ध्यान को भी रेखांकित करता है, जो लेटेस्ट रिक्वायरमेंट्स के अनुरूप है, स्टूडेंट्स को क्लियर कन्सेप्तुअल नॉलेज प्रदान करता है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार प्रोफेशनल के रूप में तैयार करता है।
ये नहीं देखें: सीजीसी लांडरां ने बजटकॉन 26 का किया आयोजन, अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच संबंध मजबूत करना लक्ष्य