CBI का डीआईजी भुल्लर के घर पर दूसरा रेड, रिश्वतकांड में संपत्ति ऑडिट, पूछताछ तेज

by Manu
CBI

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2025: पंजाब के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर रिश्वतखोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (CBI) ने कमर कस ली है। दिल्ली से आई 11 सदस्यीय टीम ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े दो बजे सेक्टर-40 स्थित उनके घर पर पहुंचकर दोबारा छापा मारा। पूरे घर की वीडियोग्राफी की गई, हर मंजिल की बारीकी से तलाशी ली गई। टीम कैमरा, दस्तावेज और प्रिंटर लेकर आई थी।

सूत्रों के अनुसार, छापे के दौरान भुल्लर की पत्नी और बेटे से सख्ती से सवाल किए जा रहे हैं। नौकरानी ने बताया कि बेटी से भी पूछताछ हो रही है। ये रेड पहली छापेमारी के ठीक सात दिन बाद हुई है, और CBI अब आय से अधिक संपत्ति व रिश्वत के नए निशान ढूंढ रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

16 अक्टूबर को CBI ने मोहाली से भुल्लर को गिरफ्तार किया था। एक स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रूपनगर समेत सात जगहों पर छापे मारे गए थे। भुल्लर के घर, दफ्तर, फार्महाउस और अन्य ठिकानों की तलाशी ली गई थी।

ये भी देखे: Punjab News: पंजाब सरकार ने दो IPS अधिकारियों का किया तत्काल तबादला

You may also like