दिल्ली, 17 सितंबर 2026: CBI ने 15 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ सचिवालय सहायक अनिल कुमार उर्फ खत्री समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नैक्स क्रिएटर्स के निदेशक अनंत कुमार शर्मा व इसी कंपनी के स्टाफ दिलीप पटेल शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
CBI प्रवक्ता के मुताबिक गिरफ्तार अधिकारी टेंडर अवधि खत्म होने के बाद भी बिलबोर्ड होर्डिंग व एलईडी डिस्प्ले लगाने की मंजूरी देने के एवज में रिश्वत वसूल रहे थे। आरोपियों के ठिकानों से 25.25 लाख नकद बरामद किए गए। उनके अन्य ठिकाने भी खंगाले जा रहे हैं।
जिस नगर निगम में करीब तीन दशक से अधिक समय तक कर्मचारी के तौर पर सेवा दी उसी एमसीडी से सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पेंशन फंड के लिए पूर्व सफाई कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत मांगने का सामना करना पड़ा। पेंशन फंड जारी करने के एवज में 70 हजार रुपये मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एमसीडी शाहदरा दक्षिण जोन के डीलिंग असिस्टेंट संजय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पतपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमसीडी कार्यालय परिसर में की गई।
ये भी देखे: दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला