कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टरुडो के इस्तीफे से गर्माई राजनीति
भारतीय सांसदों का नाम आया पीएम की लिस्ट में
अमेरिका, 7 जनवरी : कनाडा में बढ़ते विवादों और विरोध के चलते प्रधानमंत्री जस्टिन टरुडो ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिस कारण पार्टी में पूरी तरह हलचल नजर आ रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आज लिबरल पार्टी के नेता और पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह लिबरल पार्टी के नये नेता चुने जाने तक पद पर बने रहेंगे। ट्रूडो ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, ‘हमने मजबूत लोकतंत्र के लिए काम किया, बेहतर कारोबार के लिए काम किया।’ उल्लेखनीय है कि लिबरल पार्टी में आंतरिक असंतोष और मतदाताओं के बीच लोकप्रियता में कमी आने के कारण उन्हें इस्तीफा देने की घोषणा करनी पड़ी। उनके इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के एक और नेता अल्बर्टा के लिबरल सांसद जॉर्ज चहल भी कनाडा के पीएम बन सकते हैं। चहल ने पिछले हफ्ते अपने कॉकस सहयोगियों को एक पत्र लिखकर यह अनुरोध भी किया है। एक वकील और कम्युनिटी लीडर के तौर पर चहल ने कैलगरी सिटी काउंसलर के रूप में विभिन्न समितियों में काम किया है। वह प्राकृतिक संसाधन संबंधी स्थायी समिति और सिख कॉकस के अध्यक्ष भी हैं। चहल हालिया समय में ट्रूडो की आलोचना करते रहे हैं।
पीएम की रेस में इस सांसद का भी है नाम
जानकारी के अनुसार कनाडा का पीएम बनने की रेस में भारतीय मूल के दो सांसद हैं। इनमें एक पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान परिवहन और आंतरिक व्यापार मंत्री अनीता आनंद हैं। अनीता के माता-पिता का भारत के तमिलनाडु और पंजाब से ताल्लुक है। आनंद के पास राजनीति में काफी अनुभव है। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान काफी अच्छा काम किया था। इसने उनको काफी लोकप्रियता दिलाई थी। भारतीय मूल के लोगों में भी उनकी अच्छी छवि मानी जाती है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टरुडो के इस्तीफे से गर्माई राजनीति
भारतीय सांसदों का नाम आया पीएम की लिस्ट में
94