मुंबई, 16 मई 2025: बॉलीवुड की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’, ‘गली बॉय’, ‘स्त्री’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विजय राज को यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया है।
साल 2020 में एक्टर विजय राज ‘शेरनी’ फिल्म का हिस्सा थे। इस दौरान, सेट पर एक महिला क्रू सदस्य ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब लगभग 4 साल बाद मुंबई की गोंदिया मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ट्रायल के बाद उन्हें इस मामले से बरी कर दिया है, और उनके खिलाफ सभी आरोपों को भी खारिज कर दिया है।
सेलिब्रिटी वकील सवीना बेदी सच्चर विजय का केस लड़ रही थी। उन्होंने कहा, ‘अभिनेता विजय नागपुर शहर के पास अपनी फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके खिलाफ मामला दर्ज होने पर उन्हें शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने कई फिल्में और प्रोजेक्ट भी खो दिए। लेकिन अब वह निर्दोष साबित हो गया है।’
क्या है विजय राज पर लगे यौन उत्पीड़न मामला?
अभिनेता विजय राज को 4 नवंबर 2020 को मध्य प्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार किया गया था। फिल्म ‘शेरनी’ की एक महिला क्रू सदस्य ने उन पर एक होटल में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लेकिन अभिनेता को उसी दिन जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया। पुलिस FIR में बताया है कि विजय राज ने फिल्म सेट पर एक महिला क्रू सदस्य के रूप-रंग पर टिप्पणी की थी और उसकी अनुमति के बिना उसके चेहरे पर मास्क लगाने की कोशिश की थी। जिसके बाद महिला क्रू मेंबर ने अपने बड़े अधिकारियों से संपर्क कर अभिनेता की शिकायत भी की। आपको बता दे कि विजय राज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला की केस पूरा होने से पहले ही मौत हो गई।
ये भी देखे: किसी में रणबीर के अभिनय की आलोचना करने की हिम्मत नहीं- विवेक अग्निहोत्री