3
चंबा, 18 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर बुधवार रात एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मेहल गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं। वही सातवां आदमी गाड़ी का ड्राइवर था।
सूचना के अनुसार, सभी लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बोलेरो गाड़ी (HP-01C-2581) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 1200 फीट नीचे खाई में गिर गई।
सुबह पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाई से सभी शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखे: उधमपुर बस हादसा: रामनगर से आ रही बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 16 लोगों की मौत