चंडीगढ़, 14 मार्च 2026: मोगा जिले के गांव किल्ली चहल में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘बदलाव रैली’ का आयोजन हो रहा है। इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटने की संभावना है।
रैली को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंच और आसपास के इलाकों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
रैली के कारण लुधियाना-फिरोजपुर रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस के लुधियाना देहात पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। विभिन्न दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
ये भी देखे: अमित शाह 14 मार्च को पंजाब में करेंगे रैली, मोगा में होगी बीजेपी की बड़ी सभा