जेल बैरक बदलने वाले अपील पर बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से राहत नहीं, 25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

by Manu
बिक्रम मजीठिया

चंडीगढ़, 22 जुलाई 2025: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल बैरक बदलने की मांग पर मोहाली कोर्ट से आज भी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि दो दिनों के भीतर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए। अब अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

बिक्रम मजीठिया ने याचिका दायर कर दावा किया था कि उनकी मौजूदा बैरक की स्थिति खराब है और उनकी जान को खतरा है। इसलिए उन्हें दूसरी बैरक में स्थानांतरित किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने उनकी मांग को तुरंत स्वीकार नहीं किया और मामले की गहन जांच की जरूरत बताई।

कोर्ट ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) को आदेश दिया कि वे मजीठिया की सुरक्षा और जेल में उनकी वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करें। इस रिपोर्ट के आधार पर ही कोर्ट अगला फैसला लेगी।

ये भी देखे: बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई गई, 2 अगस्त को अगली सुनवाई

You may also like