Bihar News: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. एस सिद्धार्थ बने विकास आयुक्त

by Manu
एस सिद्धार्थ

पटना, 30 अगस्त 2025: बिहार सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1991 बैच के IAS अधिकारी डॉ. एस सिद्धार्थ को विकास आयुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी, जब वर्तमान विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ. सिद्धार्थ वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा को राजस्व पर्षद का अध्यक्ष सह सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी बदलाव भी 1 सितंबर से लागू होंगे।

ये भी देखे: Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने लालू यादव को ठहराया ‘धृतराष्ट्र’, कहा- बेटे को गद्दी दिलाने की बेचैनी

You may also like