नीतीश जैसा ईमानदार नेतृत्व बिहार का सौभाग्य – जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

by Manu
उमेश कुशवाहा

पटना, 01 दिसंबर 2025: जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार नए संकल्प के साथ बिहार को आगे ले जा रही है।

कुशवाहा ने जारी बयान में कहा कि राज्य सरकार विकास के रोडमैप को जमीन पर उतारने में पूरी ताकत लगा रही है। जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरने के लिए दिन-रात काम हो रहा है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को बिहार का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि इतना ईमानदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेता मिलना आसान नहीं होता। नीतीश जी निस्वार्थ भाव से लंबे समय से बिहार की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बीस साल से ज्यादा लंबे मुख्यमंत्री कार्यकाल के बाद भी जनता का नीतीश कुमार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। यही उनकी सच्चाई और मेहनत का सबूत है।

ये भी देखे: बिहार कैबिनेट में पोर्टफोलियो वितरण, नीतीश ने गृह विभाग BJP को सौंपा, RJD ने उठाए सवाल

You may also like