चंडीगढ़, 03 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार में जाले विधानसभा क्षेत्र में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के पहुंचते ही हंगामा मच गया। उनके एक झलक पाने की चाह में फैंस बेकाबू हो गए।उनके हेलीकॉप्टर को ही रोक लिया। सुरक्षा बलों को भारी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार प्रशासन ने हालात पर काबू पाया।
जाले में आयोजित चुनावी कार्यक्रम के लिए पवन सिंह हेलीकॉप्टर से उतरे, लेकिन उतरते ही फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लोग इतने उत्साहित थे कि हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गए और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। मंच से बार-बार घोषणाएं हुईं, अपील की गई कि लोग पीछे हटें।
सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह भीड़ को संभाला। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई। पवन सिंह ने बाद में कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।
ये भी देखे: पवन सिंह का ऐलान, बिहार चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी का सच्चा सिपाही रहूंगा