शिरोमणी अकाली दल को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर साजिशें रची जा रही: सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़
कहा कि तथाकथित नेता पिछले समय में हुई बेअदबी पर चुप्पी साधे हैं
पार्टी पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा का 100 वीं जयंती बड़े पैमाने पर मनाएगी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता भाग लेंगें: श्री एन.के. शर्मा
पटियाला में अकाली दल की विशाल मीटिंग
प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर, एन.के शर्मा, हरप्रीत कौर मुखमेलपुर, राजुखन्ना, सुरजीत गढ़ी, कबीर दास, मक्खन लालका, अमित राठी, गुरचरण ग्रेवाल समेत कई नेता पहुंचे
पटियाला/15सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि पार्टी को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर बड़ी साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन यह सभी साजिशें धराशायी हो जाएंगी। आज यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में पंथ रत्न स्वर्गीय जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा की 100वीं जयंती मनाने के लिए की मीटिंग को संबोधित करते हुए सरदार भूंदड़ ने कहा कि अकाली दल की सरकार के समय बेअदबी की घटनाएं जोना निस्संदेह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं थी, लेकिन विरोधियों ने उनका राजनीतिकरण किया और साजिश के तहत अकाली दल को बदनाम किया। इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए तथा तथाकथित पंथक नेताओं पर बरसते हुए सरदार भूंदड़ ने कहा कि श्री दरबार साहिब में एक व्यक्ति बेअदबी करने के लिए दाखिल हो गया , जिसे समय रहते पकड़कर बाहर निकाला गया। इसी तरह से गुरुद्वारा सुलतानपुर लोधी में बूट और वर्दी पहने हथियारबंद पुलिस वालों ने फायरिंग की और इसके अलावा अनेक बेअदबी की घटनाएं हुई पर इन तथाकथित नेताओं ने कभी भी इस बारे कुछ नही कहा। उन्होेने कहा कि इसी तरह से सुधार लहर के तथाकथित नेता अकाली दल को बदनाम करने में लगे हुए हैं।
इस मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और लोकसभा हलका पटियाला के इंचार्ज श्री एन के शर्मा ने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा की 100वीं जंयती गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में मनाई जाएगी, जिसके लिए 22 सितंबर सुबह को श्री अखंड साहिब पाठ आरंभ होगा, जिसका भेग 24 सितंबर को सुबह होगा तथा उसके बाद कीर्तन दरबार सजाए जाएंगें तथा पंथक विचारों के साथ होगा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता भाग लेंगें तथा इस कार्यक्रम का मकसद अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत तथा पंथक हस्तियों द्वारा पंथ के लिए किए गए योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराना है। इस मीटिंग में मंच संचालन शिरोमणी कमेटी मैंबर जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी ने किया।
इस मीटिंग में अन्य लोगों के अलावा शिरोमणी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह बढ़ूंगर, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर, जनरल सचिव गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना तथा अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बीबी हरप्रीत कौर मुखमेलपुर, दरबारा सिंह गुरु, कबीर दास शुतराणा, मक्खन सिंह लालका नाभा, अमरिंदर सिंह बजाज पटियाला शहरी, अमित राठी शहरी प्रधान, जत्थेदार गुरचरण सिंह ग्रेवाल, जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी, जत्थेदार जसमेर सिंह लाछड़ू तीनों शिरोमणी कमेटी मैंबर, विनरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व चेयरमैन लखबीर सिंह लौट, अमृतपाल सिंह लंग ग्रामीण अध्यक्ष, अमरजीत सिंह पंजरथ, चरनजीत सिंह कालेवाल एसजीपीसी , मालविंदर सिंह झिल्ल, सुखविंदरपाल सिंह मिंटा, मनमिंदर सिंह बिल्ला शहरी अध्यक्ष बी सी विंग, डाॅ. मनप्रीत सिंह चडढ़ा, गुरविंदर सिंह धीमान, जगरूप् सिंह चीमा, मनजीत सिंह चहल, कृष्ण सिंह, कृष्ण सिंह सनौर, शरनजीत सिंह चनारथल तथा जसपाल कौर बारन, मलकीत सिंह चीमा, हरफूल सिंह भंगू,अमरीक सिंह लंग, गुरदियाल सिंह पूर्व चेयरमैन, गुरचरण सिंह घमरोदा, अवतार सिंह कपूरी, सोनू माजरी, हरविंदर सिंह जोगीपुर, हरबंस सिंह गलवटी, जसविंदर सिंह मोहणी भांखर, राजकुमार तथा गोपाल सिंगला समाणा एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शिरोमणी अकाली दल को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर साजिशें रची जा रही: सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़
53