BIG BREAKING: दिल्ली रोहिणी कोर्ट ने लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

by Manu
गोवा नाइटक्लब owner

नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2025: गोवा के चर्चित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर को लगी भयानक आग के मामले में फरार मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से बड़ा झटका लगा। एडिशनल सेशंस जज वंदना की अदालत ने दोनों भाइयों की ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

यह फैसला आग में 25 लोगों की मौत के बाद आया है। जिसमें 21 स्टाफ और 4 पर्यटक शामिल हैं। दोनों भाई आग लगने के कुछ घंटों बाद ही थाईलैंड के फुकेत भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि वे इंडिगो फ्लाइट से सुबह 5:30 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे।

अदालत ने सुनवाई के दौरान गोवा सरकार से जवाब मांगा था। प्रॉसीक्यूशन ने कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि आरोपी देश से फरार हैं। गोवा कोर्ट ने पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। दोनों पर लुकआउट सर्कुलर भी चल रहा है।

ये भी देखें: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने का गोवा सरकार ने MEA को भेजा अनुरोध

You may also like