भुल्लर भ्रष्टाचार कांड: सीबीआई ने की लुधियाना में छापेमारी, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर 4 घंटे की तलाशी

by Manu
DIG भुल्लर

लुधियाना, 04 नवंबर 2025: पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने मंगलवार को कई शहरों में सघन छापेमारी की। लुधियाना के पक्खोवाल रोड सरगोधा कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर टीम चार घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए। घर के सभी सदस्यों से कड़ी पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को शक है कि भुल्लर ने अपनी काली कमाई को प्रॉपर्टी कारोबारियों के जरिए सफेद धन में बदलने की कोशिश की थी। इसी कड़ी में सीबीआई ने लुधियाना के अलावा पटियाला में भी एक साथ दबिश दी। तलाशी पूरी होने के बाद टीम कई अहम कागजात लेकर रवाना हो गई।

ये भी देखे: रिश्वत घोटाले में निलंबित पंजाब DIG भुल्लर को CBI रिमांड, 5 दिन की पुलिस हिरासत

You may also like