पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बंद किए 19 टोल प्लाजा, सालाना 225 करोड़ की बचत

by Manu
भगवंत मान

चंडीगढ़, 05 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब सरकार ने एक ऐसा क्रांतिकारी फैसला लिया है। मार्च 2022 से अब तक सरकार ने कुल 19 टोल प्लाजा को सफलतापूर्वक बंद कर दिया है। इन टोलों के बंद होने से रोजाना लगभग 65 लाख रुपये की बचत हो रही है।ये सालाना 225 करोड़ रुपये के विशाल आंकड़े में बदल जाती है।

पहले टोल प्लाजा सिस्टम के नाम पर यात्रियों को अनावश्यक बोझ उठाना पड़ता था। अब सड़कें बिना किसी रुकावट के चलेगी,और लोग अपनी मेहनत की कमाई को परिवार की जरूरतों पर खर्च कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम पंजाब को एक प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

ये भी देखे: FASTag का सालाना पास लीजिए और एक साल तक टोल का नो टेंशन, नितिन गडकरी का ऐलान

You may also like