ग्रेटर नोएडा, 19 जुलाई 2025: नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक दुखद घटना सामने आई है। बीडीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा पूरा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। ज्योति के परिजन मौके पर मौजूद हैं और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
शारदा यूनिवर्सिटी के पीआर डायरेक्टर डॉ. अजित कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों को कड़ी सजा दी जाएगी। यूनिवर्सिटी ने तत्काल प्रभाव से दो आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है और वाइस चांसलर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखे: Bihar News: पंजाब के छात्र ने किशनगंज MGM मेडिकल कॉलेज में की खुदकुशी