Anant Singh Gets Parole: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को उनकी चचेरी पोती की शादी में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल मिली है। शादी आज, 30 अप्रैल 2025 को है, और सीजीएम 1 कोर्ट ने उनकी अर्जी मंजूर करते हुए उन्हें 24 घंटे के लिए जेल से बाहर रहने की इजाजत दी है। वो जल्द ही पटना के बेऊर जेल से बाढ़ के लदमा के लिए रवाना होंगे।
अनंत सिंह 24 जनवरी 2025 से मोकामा शूटआउट केस में बेऊर जेल में बंद हैं। यह मामला 22 जनवरी 2025 को मोकामा के नौरंगा में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोपों में केस दर्ज किया गया था।
पिछले कुछ दिनों से अनंत सिंह पटना के IGIMS अस्पताल में इलाज करा रहे थे, लेकिन पोती की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें यह पैरोल दी गई है। शादी में हिस्सा लेने के बाद उन्हें 1 मई 2025 को बेऊर जेल में सरेंडर करना होगा।
अनंत सिंह पटना से लदमा के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां उनके समर्थक अपने नेता “छोटे सरकार” का स्वागत करने के लिए जुटे हैं। लदमा और आसपास के इलाकों में उनके आने की खबर फैल चुकी है, और लोग उत्साह के साथ उनके आगमन का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी देखें: बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हुमल , बाल-बाल बची जान