WI vs AUS T20: वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबिना पार्क में खेला। इस मैच में रसेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया, लेकिन वेस्टइंडीज को जीत नहीं दिला सके।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 172 रन बनाए, जिसमें रसेल की 15 गेंदों में 36 रनों की पारी (2 चौके, 4 छक्के, स्ट्राइक रेट 240) ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 15.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे रसेल की विदाई फीकी रह गई। गेंदबाजी में आंद्रे रसेल का एक ओवर महंगा साबित हुआ, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए।
वेस्टइंडीज टीम ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मैच के दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने गेंदबाजी शुरू करने से पहले आंद्रे रसेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर रसेल का मैदान पर शानदार स्वागत किया, जो उनके शानदार करियर को सम्मान देने का एक भावपूर्ण क्षण था।
ये भी देखे: सिर्फ 29 साल के उम्र में निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास