प्रदेश में अराजकता का माहौल : करन माहरा

by TheUnmuteHindi
प्रदेश में अराजकता का माहौल : करन माहरा

उत्तराखंड, 2 सितम्बर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की धामी सरकार पर उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं से छेडछाड़ और अराजकता के माहौल पर जमकर हमला बोला है। माहरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। साथ ही कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। वहीं माहरा ने सवाल उठाया कि यदि आम जनता दहशत में है तो आखिर राज्य सरकार अपने लोगों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही।

You may also like