मुंबई, 12 मार्च 2026: मध्य पूर्व में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भड़की युद्ध की आग के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। पहली बार सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर मुंबई बंदरगाह पर लंगर डाल चुका है। यह जहाज दो हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरकर भारत पहुंचने वाला पहला बड़ा क्रूड टैंकर है।
लाइबेरिया ध्वज वाला शेनलॉन्ग नाम का सुएजमैक्स टैंकर 1,35,335 मीट्रिक टन से ज्यादा सऊदी क्रूड ऑयल लेकर बुधवार को मुंबई पहुंचा। जहाज रास तनूरा बंदरगाह से 1 मार्च को लोड होकर निकला था और 8 मार्च को होर्मुज से गुजरा। इस दौरान जहाज ने ट्रैकिंग सिस्टम को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था ताकि विवादित इलाके में सुरक्षित गुजर सके।
यह घटना भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और हमलों के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति ठप होने की कगार पर पहुंच गई थी। पिछले दिनों खाड़ी क्षेत्र से आने वाली कई शिपमेंट रुक गईं या रूट बदलने पड़े थे जिससे देश में तेल की कमी और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत गहरा गई थी।
ये भी देखे: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने का ऐलान किया, अमेरिकी CENTCOM का दावा – रास्ता अभी खुला है