18
अंबाला, 28 अक्टूबर 2025: हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली दफा यहां पहुंचेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, वे राफेल की एडवांस्ड तकनीक पर ब्रिफिंग लेंगी और खुद इस घातक विमान के कॉकपिट में उतरकर उड़ान भी भरेंगी। एयर फोर्स की तरफ से अभी दौरा का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रपति दिल्ली से अपने स्पेशल एयरक्राफ्ट में अंबाला के लिए रवाना होंगी। महज एक घंटे की फ्लाइट के बाद उनका प्लेन एयरबेस पर लैंड करेगा। वहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत होगा, उसके बाद वे वायुसेना के अफसरों को संबोधित करेंगी।
ये भी देखे: Pahalgam Attack Update: राष्ट्रपति मुर्मू से मिले गृह मंत्री अमित शाह, जयशंकर भी थे मौजूद