मथुरा, 01 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए मथुरा जिले में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के अनुसार जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह फैसला सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों पर लागू है।
अवकाश अवधि के दौरान परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिक बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्हें विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करना होगा।
जिन शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में लगी है, वे पूर्ववत अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।
ये भी देखे: ठंड और कोहरे के प्रकोप के बीच बस्ती जिले में स्कूल बंद, 24 से 30 दिसंबर तक छुट्टी