लखनऊ, 12 मार्च 2026: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा कि वे यहां आशीर्वाद लेने आए थे क्योंकि असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। जब हमारी सरकार थी तो हमने डेयरी बनवाई थी जिससे गरीबों का लाभ हो और गायों की भी देखभाल हो। लेकिन भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं।
अखिलेश ने आगे कहा कि सपा की सरकार में पहला काऊ मिल्क प्लांट लगाया गया था जिसे भाजपा की सरकार ने बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि हम पहले भी गाय की भलाई के लिए काम कर रहे थे और आगे भी ऐसे फैसले करेंगे।
ये भी देखे: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा – ‘पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं…’