India Pakistan Tension Update: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। इसके बाद से ही पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LOC) से सटे गांवों में गोलीबारी कर रहा है। अब पाकिस्तान ने लगातार 12वें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। 5 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में अपनी चौकियों से गोलीबारी की। इसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच मंगलवार (6 मई) को भारत और पाकिस्तान के ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों के बीच बातचीत होने जा रही है। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान DGMO के बीच तीसरी बैठक होने जा रही है।
पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान लगातार सीमा से सटे गांवों में गोलीबारी कर रहा है। वह बिना किसी उकसावे के ऐसे कदम उठा रहे हैं। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
ये भी देखे: 7 मई को कई राज्यों में होगा ब्लैक आउट एक्सरसाइज और सुरक्षा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय का निर्देश