वृंदावन, 27 अप्रैल 2026: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को वृंदावन पहुंचे और उन्होंने यहां आध्यात्मिक यात्रा की। सबसे पहले गोविंदा वृंदावन के रमण रेती स्थित संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। गोविंदा करीब 30 मिनट तक आश्रम में रहे।
संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के बाद गोविंदा होटल पहुंचे। थोड़ी देर विश्राम करने के बाद वे बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर में गोविंदा ने फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। उन्होंने भगवान की छवि को काफी देर तक निहारा और भावविभोर दिखे।
मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने गोविंदा के लिए विधि-विधान से पूजा कराई।
ये भी देखे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, 25 मिनट तक चली आध्यात्मिक चर्चा