फिरोजपुर, 16 अगस्त 2025: फिरोजपुर शहर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह हादसा तब हुआ जब वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए गांव धीराघारा जा रहे थे। उनकी कार सड़क से फिसलकर पास के खेतों में पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विधायक की कार के सामने एक मोटरसाइकिल सवार परिवार आ गया। टक्कर से बचने के लिए ड्राइवर ने अचानक गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सौभाग्य से, विधायक रणबीर सिंह भुल्लर को कोई चोट नहीं आई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित कार से निकाला गया। हालांकि, मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसका बच्चा मामूली रूप से घायल हो गए। विधायक ने तुरंत मानवीय कदम उठाते हुए घायलों को अपनी कार से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
ये भी देखे: फिरोजपुर के 31 गांवों में 8.10 करोड़ की लागत से बनेंगे आदर्श खेल मैदान- रणबीर सिंह भुल्लर